Rakhi Sawant की मां को हुआ ब्रेन ट्यूमर और कैंसर, अस्पताल से शेयर किया दिल दहला देने वाला वीडियो

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 10, 2023, 02:33 PM IST

Rakhi Sawant mother heartbreaking video from hospital : राखी सावंत को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका लगा है। राखी ने एक वीडियो अस्पताल से शेयर किया है जिसमें उनकी मां बिस्तर पर लेटी हैं। राखी की मां का इलाज चल रहा है और उन्होंने सभी से अपनी मां के लिए दुआ करने को कहा है।

rakhi sawant mother fights brain tumor and cancer: राखी सावंत को एंटरटेनमेंट क्वीन के नाम से जाना जाता है। वह कई बिग बॉस सीजन का हिस्सा रही हैं और हाल ही में उन्हें बिग बॉस मराठी में देखा गया। बिग बॉस 4 मराठी में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में राखी सावंत ने प्रवेश किया और टॉप-5 में जगह बनाई। हालांकि वह शो नहीं जीत सकीं और 9 लाख रुपए की प्राइज मनी लेकर शो से बाहर हो गईं। अब शो के बाद राखी सावंत को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका लगा। राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो शेयर करते हुए खुलासा किया है कि उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर हो गया है और वह कैंसर से लड़ रही हैं।

rakhi sawant

rakhi sawant

राखी सावंत ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो

राखी ने एक वीडियो अस्पताल से शेयर किया है जिसमें उनकी मां बिस्तर पर लेटी हैं। राखी की मां का इलाज चल रहा है। राखी की आंखों में आंसू हैं और उन्होंने सभी से अपनी मां के लिए दुआ करने को कहा है। वीडियो में राखी सावंत बताती हैं कि जब वह बिग बॉस 16 के घर के अंदर थीं तो उन्हें किसी ने नहीं बताया कि उनकी मां अस्पताल में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी सावंत की मां को मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीडियो में राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल खान को भी देखा जा सकता है। आदिल हमेशा से राखी का सपोर्ट सिस्टम रहे हैं और जरूरत के समय में उनके साथ दिखे हैं।

End of Feed