मक्का शरीफ में जानमाज बांट रहीं Rakhi Sawant के साथ हुई छीना-झपटी, भीड़ में खींचा गया हिजाब!

Rakhi Sawant Video From Makkah Viral: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मक्का में जानमाज बांटती दिखीं। लेकिन भीड़ ने वहां छीना-झपटी करनी शुरू कर दी।

Rakhi Sawant Video From Makkah Viral: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी सावंत इन दिनों मक्का में हैं। उन्होंने वहां रहते हुए उमराह किया, साथ ही नेपाल और देश के युवाओं के लिए प्रार्थना भी की। राखी सावंत मक्का शरीफ में रहते हुए भी लगातार वीडियो साझा कर फैंस से जुड़ी हुई हैं। लेकिन हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ उनके साथ छीना-झपटी करती नजर आई। यहां तक कि राखी सावंत का हिजाब भी खींचा गया। राखी सावंत (Rakhi Sawant) का ये वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपना माथा पकड़ लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: तापसी-राखी और सोनू सूद पर भड़कीं Kangana Ranaut, कहा 'मेरे जैसे 1% भी लाइफ...'

Rakhi Sawant के साथ हुई छीना-झपटी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    राखी सावंत (Rakhi Sawant) के लेटेस्ट वीडियो में नजर आया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ मक्का शरीफ में जानमाज बांटने की कोशिश की। वह अपनी टीम के साथ जानमाज लेकर आईं और रास्ते से गुजर रहे लोगों को 'अल्लाहू अकबर' कहते हुए जानमाज बांटने लगीं। देखते ही देखते लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। लेकिन तभी कुछ लोगों ने खुद से ही जानमाज छीनना शुरू कर दिया। भीड़ की हरकतें देख राखी सावंत ने ये भी कहा कि आप लोग छुओ मत उसे, आराम से रहो। लेकिन किसी ने भी उनकी बात नहीं सुनी। वहीं जानमाज लेने के चक्कर में राखी सावंत का हिजाब भी खींचा गया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: 'उन्होंने मुझे गाली दी थी'- Salman Khan संग विवाद पर Subhash Ghai ने तोड़ी चुप्पी

    End of Feed