Rakhi Sawant ने किया धर्म परिवर्तन, आदिल खान से शादी के लिए कबूला इस्लाम और रखा नया नाम

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 12, 2023, 10:03 AM IST

Rakhi Sawant and Adil Khan Wedding: राखी सांवत अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब अचानक आदिल खान के साथ अपनी शादी की फोटो शेयर कर राखी सावंत ने बवाल मचा दिया है। इसके साथ ही आदिल से शादी के लिए राखी सावंत ने अपना धर्म और नाम दोनों बदल दिए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आदिल खान से शादी के लिए राखी सावंत ने कबूला इस्लाम।
  • राखी सावंत ने धर्म के साथ ही अपना नाम भी बदल लिया है।
  • आदिल खान ने राखी सावंत से शादी की खबरों को झूठा बताया है।

Rakhi Sawant and Adil Khan Wedding: राखी सांवत और आदिल खान की शादी की फोटोज (Rakhi Sawant and Adil Khan Wedding Photos) ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाली राखी सांवत अब एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। राखी सावंत ने अब अचानक आदिल खान के साथ अपनी शादी की फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इसके साथ ही आदिल से शादी के लिए राखी सावंत ने अपना धर्म और नाम दोनों बदल दिए हैं। वहीं दूसरी ओर आदिल खान ने इस फोटोज को झूठा बताते हुए राखी सावंत के साथ अपनी शादी को फेक करार दे दिया है। राखी सांवत ने इस फोटोज को शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि दोनों ने करीब 7 महीने पहले ही शादी कर ली थी, हालांकि आदिल खान के कहने पर राखी ने अपनी शादी को दुनिया से झुपा कर रखा था। अब उन्होंने अपनी शादी और धर्म परिवर्तन की खबर पर पुष्टि की है।

Rakhi Sawant Converted her Religion

Rakhi Sawant Converted her Religion to Islam

राखी सावंत ने कबूला इस्लाम

आदिल खान के साथ शादी के बारे में बात करते हुए राखी ने कहा, 'हमने करीब 7 महीने पहले इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई थी। यही वो वजह थी कि मैंने अपना धर्मपरिवर्तन कर इस्लाम कबूल लिया।' इसके साथ ही राखी सावंत ने बताया कि उन्होंंने एक नया इस्लामिक नाम भी रखा है जो फातिमा है। राखी सावंत के धर्मपरिवर्तन की खबरों के बीच अब सोशल मीडिया यूजर्स का भी रिएक्शन सामने आ रहा है, जिसमें कई लोग इस्लाम कबूलने के लिए राखी को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

End of Feed