Exclusive: TV की दुनिया में कभी पैर नहीं रखेंगे Rajeev Khandelwal, इन दो रियलिटी शोज को ठुकरा चुके हैं बार-बार

Rajeev Khandelwal on Rejection Reality Show: टीवी के बाद बड़े परदे के सुपरस्टार बन चुके राजीव खंडेलवाल ने जूम टीवी संग एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया आखिर वो क्यूँ अब टीवी की दुनिया में वापिस कभी नहीं लौटेंगे। सिर्फ यही वो बार बार छोटे परदे के दो बड़े रियलिटी शो को ठुकरा देते हैं।

Rajeev Khandelwal on Rejection Reality Show: टीवी और बॉलीवुड एक्टर राजीव खंडेलवाल अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। राजीव ने अपनी एक्टिंग से कई लाखों करोड़ों दिलों को दीवाना बनाया। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड की फिल्म 'आमिर' से की थी। देखते-देखते एक्टर ने छोटे परदे पर भी धाक जमाई। अब जूम टीवी संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान जब राजीव से पूछा गया कि वो टीवी की दुनिया में लौटना चाहेंगे तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। बातों बातों में राजीव ने उन शोज के भी नाम बताए जिनका हिस्सा बनने से अच्छा वो दुकान खोल लें।

Exclusive: TV की दुनिया में कभी पैर नहीं रखेंगे Rajeev Khandelwal, इन दो रियलिटी शोज को ठुकरा चुके हैं बार-बार

जूम टीवी संग एक्सक्लूसिव बातचीत में राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) कहते हैं 'मैं टीवी नहीं करूंगा ये कभी नहीं कहा, हाँ लेकिन डेली सोप यानी सीरियल कभी नहीं करूंगा। ये चीज 2002 से लेकर अब तक बरकरार है। टीवी मैं अपने दर्शकों के लिए करना चाहूँगा लेकिन वो बहुत शॉर्ट फॉर्मेट के होते हैं। मुझे याद है कि साल 2025 के शुरुआत में मुझे दो रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' ऑफर हुआ लेकिन मेरा फैसला एक ही था वो नहीं। तुम लोग मुझे कितना भी पैसा दे दो लेकिन शो में हिस्सा लेने के बदले में किराने की दुकान खोल लूँगा। ऐसा नहीं कि मैं शो में हिस्सा लेकर नीचा दिखूँगा बल्कि मैं उसके लिए बना नहीं हूँ।'

End of Feed