Rahul Vaidya Trolled: रियलिटी शो पत्नी-पत्नी और पंगा का सीजन 2 शुरू हो चुका है। इस शो में टीवी जगत के कई स्टार कपल आए हैं, जिनके बीच मजाक मस्ती के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस शो में राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) ने भी एंट्री ली है। पहले हफ्ते ही शो के दौरान कपल के बीच की खट्टी-मिट्ठी नोकझोक साफ देखने के लिए मिली। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं, लेकिन इसी बीच राहुल वैद्य ने शो में कुछ ऐसा कह दिया है जिस वजह से वह बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। राहुल ने पत्नी दिशा परमार संग फीजिकल रिलेशन पर कमेंट करके हर किसी को हैरान कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal-Katrina Kaif की नई फोटो ने इंटरनेट पर मचाया हल्ला, एक्टर को देख लोग बोले, 'इसे भी ट्रोल करो'
rahul vaidya disha parmar (photo credit- instagram)
