Rahul Vaidya-Disha Parmar Suffering from Dengue: इस समय बॉलीवुड जगत से लेकर पूरी टीवी इंडस्ट्री गणेश चतुर्थी का भव्य जश्न मना रही है। अब गणपती बप्पा के स्वागत के स्वागत के बीच महशूर सिंगर राहुल वैद्य को डेंगू हो गया है। अभी हाल में ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी। डेंगू के कारण राहुल बप्पा का स्वागत भी नहीं कर पाए। हालांकि अब राहुल (Rahul Vaidya) ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है जिसके मुताबिक उनकी पत्नी दिशा परमार (Disha Parmar) भी डेंगू की चपेट में या गई हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
राहुल वैद्या-दिशा परमार को हुआ डेंगू
राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा "मेरे लिए काफी नहीं था, अब दिशा को भी डेंगू हो गया है।" दिशा ने सई स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा "हमेशा एक साथ, अभिनेत्री ने एक सेल्फ़ी भी अपलोड की और उसको कैप्शन कदिया "सिक क्लब में आपका स्वागत है।"
इससे पहले राहुल वैद्या ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह 104 डिगरी बुखार से तप रहे थे। उसके बाद सिंगर ने एक और स्टोरी पोस्ट की जहां उन्होंने सिर्फ लिखा "डेंगू।" बता दें कि राहुल वैद्य और दिशा परमार की छोटी सी बेटी है और इस जोड़े के लिए गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत मायने रखता है क्योंकि पिछले साथ गणपती उत्सव के दौरान ही इस जोड़े को प्यारी सई बेटी ही थी। अब अभी डेंगू की इस बीमारी में इस जोड़े के लिए अपनी बच्ची को संभालना मुश्किल हो रहा होगा।
