राहुल महाजन ने तीसरी पत्नी नताल्या संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे दिल में आज भी उसके लिए प्यार और इज्जत है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 3, 2023, 04:10 PM IST

राहुल महाजन ने अपने तलाक की खबर पर चुप्पी तोड़ी है। राहुल ने कहा कि उनका और नताल्या का तलाक जनवरी में हो गया था। उन्होंने अपने और नताल्या के रिश्ते टूटने का कारण नहीं बताया। राहुल ने कहा कि मेरे लिए ये किसी भूंकप से कम नहीं है। मुझे आज भी इसके झटके महसूस होते हैं।

बिग बॉस फेम राहुल महाजन (Rahul Mahajan) का अपनी तीसरी पत्नी नताल्या इलीना से तलाक हो गया है। राहुल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। राहुल ने तलाक की खबर को कंफर्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये मेरी जिंदगी में किसी भूंकप से कम नहीं है। मैं अभी भी ट्रॉमा में हूं। मेरे लिए बहुत ही मुश्किल समय है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे लिए ये किसी ट्रॉमा से कम नहीं है। लेकिन जिंदगी में मूव ऑन करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। नताल्या ने राहुल को जुलाई में छोड़ दिया था और जनवरी में दोनों का तलाक हो गया था।

End of Feed