Radhakrishn फेम सुमेध मुद्गलकर के साथ बर्थडे से पहले हुआ भयंकर हादसा, टूट गई नाक की हड्डी

Radhakrishn Fame Sumedh Mudgalkar Suffers Nasal Fracture: टीवी के कृष्ण यानी 'राधाकृष्ण' से सबका दिल जीतने वाले सुमेध मुद्गलकर के साथ भयंकर हादसा हो गया है। एक शूटिंग के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनकी नाक की हड्डी तक टूट गई। इस बात की जानकारी सुमेध ने खुद पोस्ट शेयर कर दी है।

Radhakrishn Fame Sumedh Mudgalkar Suffers Nasal Fracture: टीवी पर 'राधाकृष्ण' के कृष्ण बनकर सबके दिलों में राज करने वाले सुमेध मुद्गलकर का आज 27वां जन्मदिन है। सुमेध मुद्गलकर के जन्मदिन के मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन जन्मदिन से पहले सुमेध मुद्गलकर के साथ भयंकर हादसा हो गया, जिससे उनकी जान पर भी बन आई। इस हादसे में सुमेध मुद्गलकर (Sumedh Mudgalkar) की नाक की हड्डी तक टूट गई। इस बात की जानकारी खुद सुमेध मुद्गलकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। एक्टर ने हादसे के सिलसिले में बात करते हुए फैंस को बताया कि अभी वो ठीक हैं।

सुमेध मुद्गलकर के साथ हुआ हादसा

End of Feed