Puja Banerjee की धूम-धड़ाके से हुई गोदभराई, प्रेग्नेंसी में पिंक साड़ी पहन चांद सी खिलीं TV की पार्वती

Puja Banerjee god Bharai Video Goes Viral: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी की गोदभराई से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पिंक साड़ी पहन हद से ज्यादा खूबसूरत लगीं।

Puja Banerjee God Bharai Video Goes Viral: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। पूजा बनर्जी दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं। उन्होंने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर व्लॉग साझा कर दी थी। पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा के घर आने वाले नन्हे मेहमान की खुशी में फैंस ने भी उन्हें जमकर बधाइयां दीं। वहीं खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस की हाल ही में धूम-धड़ाके से गोदभराई भी हुई है, जिससे जुड़ा पूजा बनर्जी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) पिंक साड़ी में नजर आईं, जिसमें उनका रूप खिला-खिला दिखाई दिया। पूजा बनर्जी के गोदभराई का वीडियो देख लोग तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। यह भी पढ़ें: TV की पार्वती Puja Banerjee दूसरी बार बनने वाली हैं मां, व्लॉग शेयर कर दिखाया पति का रिएक्शन

puja banerjee

पूजा बनर्जी की धूम-धाम से हुई गोदभराई, (Photo Credit- Instagram)

    'देवों के देव: महादेव' एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) अपनी गोदभराई में बेहद खूबसूरत लगीं। पिंक साड़ी और फ्लोरल ज्वैलरी में पूजा बनर्जी का लुक चांद सा खिला। वहीं प्रेग्नेंसी में एक्ट्रेस का ग्लो भी देखने लायक रहा। पूजा बनर्जी अपनी गोदभराई में बेहद खुश नजर आईं। एक्ट्रेस के चेहरे पर हर पल मुस्कान दिखी। वहीं शीशे के सामने भी पूजा बनर्जी ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर जमकर पोज दिये। गोदभराई में पूजा बनर्जी की गोद में प्यारी सी गुड़िया रखी नजर आई, मानो इस बार एक्ट्रेस को बेटी की कामना हो। पूजा बनर्जी के इस वीडियो को देख एक्टर गौरव खन्ना और अश्लेषा सावंत सहित कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दीं। वहीं फैंस भी पूजा बनर्जी के वीडियो पर कमेंट कर शुभकामनाएं देते नहीं थक रहे हैं। यह भी पढ़ें: Exclusive: पूजा-कुणाल संग हुई करोड़ों की ठगी में सहारा बने अर्जुन बिजलानी, पैसे देकर नहीं मांगा अभी तक वापस

    End of Feed