priyanka choudhary on ankit gupta: प्रियंका चाहर चौधरी रियलिटी शो बिग बॉस 16 की दूसरी रनर अप बनकर उभरी हैं। जीत के इतने करीब होकर भी प्रियंका के हाथ सिर्फ हार लगी और एमसी स्टेन शो के विजेता बन चुके हैं। हालांकि प्रियंका शो ना जीत पाने से उतनी दुखी नहीं हैं। उन्होंने बड़े ही ग्रेसफुली इस स्थिति में दुख को संभाला है। लेकिन प्रियंका के करीबी दोस्त अंकित गुप्ता इस अनाउंसमेंट को सुनकर इमोशनल हो गए। दरअसल प्रियंका को शो से बाहर होने के बाद अंकित खुद को रोक नहीं पाए और वो बिग बॉस-16 फिनाले में ही रोने लगे। अब इसपर प्रियंका ने चुप्पी तोड़ी है।
प्रियंका चौधरी यह जानकर हैरानी रह गईं कि अंकित उनके लिए स्टेज पर ही रो पड़े। प्रियंका का कहना है- 'मुझे अंकित से हमेशा यह शिकायत थी कि उसने कभी अपनी भावनाओं का इजहार नहीं किया लेकिन आज मुझे पता चला कि जब मैं शो नहीं जीत पाई तो वह मेरे लिए रोया था। उसे बुरा लगा कि उसकी दोस्त जीत नहीं पाई। मैंने उसे प्रैक्टिकल समझा। वह प्रैक्टिकल है लेकिन आज उनकी भावनाओं ने सब कुछ संभाल लिया है। उसे जरूर बुरा लगा होगा।'
सबसे चौंकाने वाला एविक्शन प्रियंका चाहर चौधरी का ही था। जबकि अधिकांश दर्शक उनके ट्रॉफी उठाने की उम्मीद कर रहे थे। सभी को विश्वास नहीं हो रहा था कि प्रियंका शो के टॉप-2 में जगह नहीं बना सकीं, हालांकि, उन्होंने शालीनता से फैसला सुना और एक बड़ी मुस्कान के साथ घर से बाहर निकल गईं।
अंकित गुप्ता के रोने वाला वीडियो देखकर हर कोई उनके और प्रियंका के लिंकअप की चर्चा कर रहा है। फैन्स को अंकित के इस एक्शन में भी लव स्टोरी की झलक देखने को मिली है। अब इसी प्रियंका ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। अंकित से दोस्ती पर प्रियंका ने कहा, 'अंकित और मैं सिर्फ दोस्त हैं और हमने कुछ भी नहीं सोचा है। हर कोई मुझसे यह पूछ रहा है लेकिन हमने कुछ भी प्लान नहीं किया है। हमारी दोस्ती बहुत मजबूत और अच्छी है और हम इसे खराब नहीं करना चाहते।'
