Priyanka Chahar Choudhary Video: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसे में उन्होंने बिग बॉस 16 से भले ही ट्रॉफी ना जीती हो लेकिन लाखों करोड़ों के दिल में जगह बना ली है। अब हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। इस वीडियो को देख सभी एक्ट्रेस की चिंता करने लगे हैं, हालांकि यह सब क्या है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
वीडियो में देखा गया की प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) बेसुध और मैले कुचले कपड़ों में रोड किनारे बैठे नजर आ रही हैं। सिर्फ यही नहीं उसी दौरान एक बच्चा सामने आ जाता है और एक्ट्रेस को खाना खिलाने की कोशिश करता है। इस होलिए में एक्ट्रेस को पहचान पान बेहद मुश्किल सा लग रहा था, लेकिन आखिर ये सब क्या है। दरअसल ये सब एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट का लुक है, ये वीडियो शूटिंग की है जिसमें एक्ट्रेस गरीबी हालत में दिखाई देंगी।
बात तें चले की एक्ट्रेस जल्द ही गाने दोस्त बनके में नजर आएंगी जिसे राहत फतेह अली खान और गुरनाज ने अपनी आवाज दी है। इसी के साथ एक्ट्रेस की फन फालोइंग आसमान छूती नजर आ रही हैं। साथ ही खबर आई थी की एक्ट्रेस को एकता कपूर के सीरियल नागिन 7 के लिए अप्रोच किया है, हालांकि अब तक इस पर एक्ट्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
