Priyanka Chahar Choudhary को दुल्हनिया बनाने के लिए तैयार हैं अंकित गुप्ता, बोले- इससे अच्छा क्या हो सकता है

Ankit Gupta Break Silence On Getting Married With Priyanka Chahar Choudhary: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी लोगों को खूब पसंद है। दोनों को फैंस भी साथ में देखना चाहते हैं। वहीं हाल ही में बातों-बातों में अंकित गुप्ता ने भी इशारा दिया है कि वह प्रियंका संग शादी के लिए तैयार हैं।

Ankit Gupta Break Silence On Getting Married With Priyanka Chahar Choudhary: टीवी की चर्चित जोड़ी प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। 'उडारियां' के दौरान दोनों की केमिस्ट्री ने लाखों लोगों का दिल जीता था। वहीं 'बिग बॉस 16' में भी प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता का साथ खूब पसंद किया गया था। यूं तो प्रियंका और अंकित अक्सर एक-दूजे को दोस्त बताते हैं, लेकिन हाल ही में दिये इंटरव्यू में 'जुनूनियत' एक्टर ने जाहिर किया कि वह प्रियंका चाहर चौधरी संग शादी के लिए तैयार हैं।

End of Feed