Prince Narula On Rajat Dalal: रियलिटी शो द 50 खत्म हो गया है लेकिन अब तक प्रिंस नरूला और रजत दलाल का विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. प्रिंस और रजत एक दूसरे के खिलाफ जमकर बोल रहे हैं. हाल ही में रजत दलाल ने प्रिंस नरूला के गेम की बात की थी और कहा था कि द 50 में उन्होंने गंदा गेम खेला था. रजत दलाल का ये बयान प्रिंस नरूला को जरा भी पसंद नहीं आया है और अब उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है. प्रिंस नरूला ने टेली टॉक/जूम से बातचीत करते हुए रजत दलाल के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है और साफ है कि उन्होंने गेम खेला है.
instagram- photo credit
प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने खास बातचीत करते हुए रजत दलाल (Rajat Dalal) के खिलाफ साफ शब्दों में बात की. उन्होंने दावा किया कि द 50 के कंटेस्टेंट सिर्फ इसलिए निराश हैं क्योंकि वे शो में अपना दबदबा नहीं बना सके. उनका यह भी मानना है कि वे सिर्फ अपनी छवि सुधारने के लिए उनके खिलाफ झूठी कहानी गढ़ रहे हैं. प्रिंस नरूला ने ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए कहा कि सच सीखने में लगभग छह से सात साल लगते हैं, और उसके बाद वह भी इस स्तर पर पहुंच पाए हैं जहां लोग उनके बारे में बातें करते हैं.' बिग बॉस, रोडिज और अन्य हिट शो का हिस्सा रह चुके इस रियलिटी टीवी स्टार ने आगे कहा, लेकिन 'गंदा खेल' का मतलब ही क्या है? देखिए, मेरे अलायंस में सभी ने खुलकर अपना गेम खेला. मैंने कभी कुछ नहीं छिपाया या पर्दे के पीछे से कुछ नहीं किया.'
प्रिंस ने आगे कहा, 'मेरी अदनान या किसी और से कोई निजी दुश्मनी नहीं थी और आज भी नहीं है. यह कभी किसी से नफरत करने की बात नहीं थी. हम टास्क जीत रहे थे और साफ सी बात है कि अगर मेरी टीम जीत रही है, तो मैं अपने ही लोगों को बाहर नहीं निकालूंगा. मैं विरोधी टीम के लोगों को बाहर निकालूंगा और अगर आपमें ताकत है, तो अपनी टीम की रक्षा करें और जीत जाए. अगर आपकी टीम हार रही है और उस स्थिति में आ रही है, तो बेशक मैं उन्हें बाहर निकाल दूंगा. ये गंदा गेम कैसे हुआ. अगर आप इसे गंदा खेल कहते हैं, तो आपको किसी और शो में नहीं जाना चाहिए क्योंकि आपको सब कुछ बुरा लगेगा. और हाँ, मैंने खेल खेला. आखिर तक खेला है.'
