Prince Narula Breaks Silence On Firing At Elvish Yadav Home: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर बीते रविवार को फायरिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि सुबह 5:30 बजे से 6:00 के बीच एल्विश यादव के घर पर कई राउंड फायरिंग की गई। लेकिन राहत की बात ये रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। वहीं एल्विश यादव भी फायरिंग के वक्त घर पर नहीं थे। एल्विश यादव (Elvish Yadav) के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशू भाउ गैंग ने ली है। वहीं अब इस मामले पर प्रिंस नरूला ने चुप्पी तोड़ी है। प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर बताया एल्विश यादव के घर को निशाना बनाने के लिए नाराजगी जाहिर की।
फोटो क्रेडिट- प्रिंस नरुला, एल्विश यादव इंस्टाग्राम
प्रिंस नरूला (Prince Narula) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) भले ही 'रोडीज' में एक-दूजे के दुश्मन बन गए थे। लेकिन यू-ट्यूबर के घर पर गोली चलने के बाद प्रिंस नरूला एल्विश यादव के समर्थन में दिखाई दिये। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर एल्विश यादव के माता-पिता के लिए भी चिंता जाहिर की। प्रिंस नरुला ने लिखा, "किसी के घर गोली चलाना ठीक बात नहीं है। किसी के मां-बाप वहां रहते हैं। किसी को भी लग सकती है। और इसमें उनकी क्या गलती है। अगर कलाकार कमा रहा है तो वो मेहनत के बाद ही है, बुरा लगा खबर देखकर।"
बता दें कि बीते दिन एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने भी अपने घर पर चली गोलियों के बाद पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने फैंस की चिंता और प्रार्थनाओं के लिए आभार जताया था। एल्विश यादव ने लिखा, "मैं आप सबकी प्रार्थनाओं के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मेरा परिवार और मैं सुरक्षित हैं और ठीक हैं। आपके ये सुविचार और चिंता की मैं सराहना करता हूं। शुक्रिया।"
