प्रेग्नेंट Devoleena Bhattacharjeeने गणेश चतुर्थी के मौके पर कराया हवन, लाल सूट पहन पूजा में लीन दिखीं एक्ट्रेस

Pregnant Devoleena Bhattacharjee does Ganpati Havan: गणपती बप्पा के आगमन पर साथ निभाना साथिया और बिग बॉस 13 फ़ेम अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्या (Devoleena Bhattacharjee) ने अपने घर पर हवन कराया। बता दें कि अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Pregnant Devoleena Bhattacharjee does Ganpati Havan: साथ निभाना साथिया और बिग बॉस 13 फ़ेम देवोलीना भट्टाचार्य इस समय अपनी जिंदगी से सबसे खूबसूरत पलों को जी रही हैं। जी हाँ! बता दें कि एक्ट्रेस, शाहनवाज शेख संग अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। अभी हाल ही में देवोलीन (Devoleena Bhattacharjee) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा फैंस के साथ शेयर की थी। अब जहां सभी गणपती बप्पा के स्वागत के बाद विसर्जन में व्यस्त हैं उसई बीच देवोलीना ने भी अपने घर गणपती की पूजा रखी और हवन भी कराया। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Pregnant Devoleena Bhattacharya does Ganpati Havan

प्रेग्नेंट देवोलीन भट्टाचार्या (Devoleena Bhattacharjee) ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में हवन करया। सोशल मीडिया पर साझा की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने लाल रंग का सूट-सलवार पहना हुआ है, साथ ही अपने बालों में गजरा भी लगाया हुआ है। देवोलीन की माँ भी उनके साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि देवोलीना, पंडित जी की सभी बातों को ध्यान से सुन रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान पूजा-पाठ करना माँ और बच्चे दोनों के लिए अच्छा होता है।

End of Feed