FIR Filed Against Pranit More: मशहूर कॉमेडियन और 'बिग बॉस 19' फेम प्रणित मोरे इन दिनों काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। प्रणित मोरे का शो विवादों में घिर गया है। प्रणित मोरे अपने शो में किये गए '370 की बिरयानी' वाले जोक के लिए सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, उनके शो में हिमांशु जांगड़ा नाम के एक शख्स ने '370 की बिरयानी' से जुड़ा भद्दा जोक मारा था। इस जोक के लिए लोगों ने हिमांशु जांगड़ा को तो सोशल मीडिया पर लताड़ा ही, साथ ही प्रणित मोरे (Pranit More) को भी उस जोक पर हंसने और उसे बढ़ावा देने के लिए आड़े हाथों लिया। मामले को लेकर प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन अब प्रणित मोरे पर एक और मुसीबत आ गई है। उनके खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रणित मोरे के विवाद के बीच Munawar Faruqui ने दी लोगों को 'थमने' की सलाह, बोले- किसी की लाश निकलेगी तब...
प्रणित मोरे के खिलाफ FIR हुी दर्ज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
प्रणित मोरे (Pranit More) और हिमांशु जांगड़ा (Himanshu Jangra) के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा एक्शन लिये जाने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। राष्ट्रीय महिला आयोग का आरोप है कि प्रणित मोरे के शो में हिमांशु जांगड़ा द्वारा की गई टिप्पणियां सहमति के सिद्धांतों का उल्लंघन करती हैं। खबरों की मानें तो प्रणित मोरे के शो से जुड़े वीडियोज वायरल होने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसका संज्ञान लिया। आयोग का कहना है कि शो के दौरान किये गए कमेंट जबरदस्ती के बर्ताव को बढ़ावा देते हुए प्रतीत होते हैं, साथ ही महिलाओं के प्रति अपमानजनक भी हैं। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की शिकायत पर एक्शन लेते हुए गुरुग्राम पुलिस ने प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रणित मोरे के बाद अब Madhur Virli ने सरेआम मांगी माफी, 'रेप' पर भद्दा मजाक कर विवादों में आए थे कॉमेडियन
गुरुग्राम पुलिस ने इस सिलसिले में कहा, "महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विवादित वीडियो के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।" इतना ही नहीं, राष्ट्रीय महिला कल्याण आयोग ने प्रणित मोरे (Pranit More) और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को शाम 4 बजे मामले की सुनवाई के लिए आयोग के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है।
