Poonam Pandey Death Makes Munawar Faruqui Shock: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूनम पांडे का 32 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने कानपुर यानी अपने होमटाउन में आखिरी सांस ली है। पूनम पांडे (Poonam Pandey) के निधन ने इंडस्ट्री को भी हिलाकर रख दिया है। करणवीर बोहरा से लेकर कंगना रनौत तक, पूनम पांडे के निधन से हैरत में नजर आए। करण वीर बोहरा ने तो प्रार्थना भी की कि काश ये खबर सच न हो। वहीं अब इस मामले पर 'बिग बॉस 17' और 'लॉकअप' विजेता मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का रिएक्शन आया है।
यह भी पढ़ें: Poonam Pandey Demise: पूनम पांडे के निधन से दोस्त करणवीर बोहरा को लगा सदमा, बोले- काश ये सच न हो...
बता दें कि मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) एकता कपूर के शो 'लॉकअप' में पूनम पांडे (Poonam Pandey) के साथ थे। दोनों को शो में कई बार मस्ती-मजाक करते हुए भी देखा जाता था। मुनव्वर फारूकी के ट्वीट को देख कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस के आकस्मिक निधन से उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मुनव्वर फारूकी ने पूनम पांडे के निधन पर हैरानी जताते हुए लिखा, "अभी भी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। पूनम एक बहुत ही अच्छी इंसान थीं। ये बहुत ही दुखद है।"
पूनम पांडे (Poonam Pandey) के निधन से मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत भी हैरत में हैं। उन्होंने बताया कि खबर सुनकर उनके हाथ-पैर कांपने लगे। बता दें कि पूनम पांडे के निधन को लेकर उनकी टीम ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें बताया गया कि एक्ट्रेस ने सर्वाइकल कैंसर के कारण आज सुबह आखिरी सांसें लीं। हालांकि लोग इस बात पर यकीन करने के लिए तैयार नहीं थे। कुछ का मानना था की एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम एकाउंट हैक हो गया है।
