Pawandeep Rajan Out Of Danger After Accident: मशहूर सिंगर पवनदीप राजन पर मुसीबतों का पहाड़ सा गिर गया है। कल सुबह करीब 3 बजे पवनदीप का कार एक्सीडेंट हुआ जब वो यूपी से दिल्ली जा रहे थे फ्लाइट पकड़ने। असलियत सामने आई तो पता चला पवनदीप नींद में थे जिसके चलते उन्होंने संतुलन खो दिया और एक खड़े हुए ट्रक में गाड़ी मार दी। पवनदीप को आनन फानन में पास के अस्पताल ले जाएगा गया जहां से उनके इलाज की तस्वीरें लीक हो गई। खबर सामने आते ही फैंस चिंता में आ गए और सिंगर की सुरक्षा को लेकर प्रार्थना करने लगे। अब परिवार वालों ने पवनदीप की हेल्थ अपडेट फैंस को दी है।
पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) के इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए फैंस को सूचित किया गया कि सिंगर अब खतरे से बाहर है। स्टेटमेंट में बताया गया कि 'आप सभी जानते हैं कि पवनदीप राजन 5 मई की सुबह यूपी के मुरादाबाद के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। शुरुआत में उनका ऑपरेशन दुर्घटना स्थल के नजदीकी अस्पताल में किया गया, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली के एक बेहतर अस्पताल में भर्ती करा दिया। उन्हें कई बड़े फ्रैक्चर और कुछ छोटी चोटें आई हैं। पूरा दिन वे भयंकर दर्द और बेहोशी से जूझते रहे।'
सिंगर के परिवार द्वारा मिले अपडेट में ये भी बताया गया कि कई बड़े फ्रैक्चर के चलते पवनदीप की सर्जरी हुई जो 6 घंटे तक चली। अब पवनदीप को आईसीयू में रखा गया है लेकिन खतरे से बाहर हैं। परिवार ने फैंस से दुआ करने की मांग की है ताकि सिंगर जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। पवनदीप के एक्सीडेंट पर उतराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने भी ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सिंगर के ठीक होने की कामना करी।
