Priya Marathe के निधन पर ऑनस्क्रीन बहन ने निकाला दिल का गुबार, बोलीं- कैंसर ने उसे जकड़ लिया था लेकिन...

Pavitra Rishta Actress Prarthana Behere Post For Priya Marathe: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने बीते दिन दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस बीते ढाई सालों से कैंसर से जूझ रही थीं। उनके निधन पर अब ऑनस्क्रीन बहन प्रार्थना बेहेरे ने पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि प्रिया के शरीर को कैंसर ने जकड़ लिया था।

Pavitra Rishta Actress Prarthana Behere Post For Priya Marathe: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने बीते दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस बीते ढाई सालों से कैंसर से जूझ रही थीं और 38 साल की उम्र में प्रिया मराठे का निधन हो गया। उनके निदन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर थी। अंकिता लोखंडे ने प्रिया मराठे के लिए पोस्ट शेयर कर बताया कि वो 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर उनकी पहली दोस्त थीं, साथ ही हर अच्छे-बुरे दिन में उनके साथ थीं। वहीं अब प्रिया मराठे (Priya Marathe) की ऑनस्क्रीन बहन प्रार्थना बेहेरे ने भी एक्ट्रेस के लिए पोस्ट साझा की है। प्रार्थना बेहेरे (Prarthana Behere) ने पोस्ट में बताया कि प्रिया के शरीर को कैंसर ने जकड़ लिया था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी।

prarthana behere on priya marathe death

फोटो क्रेडिट- प्रार्थना बेहेरे इंस्टाग्राम

प्रार्थना बेहेरे (Prarthana Behere) ने प्रिया मराठे (Priya Marathe) की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा कीं, जिसमें वह पेट डॉग पर प्यार लुटाती नजर आईं। प्रार्थना बेहेरे ने प्रिया को याद करते हुए लिखा, "हे क्रेजी प्रिया, पियू, परी, प्रिया। वो मेरे लिए सिर्फ को-स्टार नहीं बल्कि मेरी बेस्ट फ्रेंड थी, मेरा पागलपन। हम एक घर में साथ रहे, कई बार हम घंटों तक बातें करते रहते। मैगी, भुर्जी, कॉफी, ये ही हमारी छोटी सी दुनिया थी। ढेर सारी बातें, कुछ हंसी, देर रात तक साथ रहना और इन पलों को कोई मात नहीं दे सकता। इंडस्ट्री में वो मेरी पहली दोस्त थी और एक सच्ची बेस्ट फ्रेंड। उसने मुझे इस नई दुनिया को अपनाने में मदद की। उसके साथ मैंने खुद को हंसते हुए, रोते हुए और फ्री पाया।"

End of Feed