Pati Patni Aur Panga: हिना खान ने दिखाया रॉकी जायसवाल के फोन का वॉलपेपर, बोलीं 'रॉकी साथ में बूढ़े होने का सपना...'

Pati Patni Aur Panga: टीवी अदाकारा हिना खान इन दिनों पति पत्नी और पंगा की वजह से चर्चा में हैं। इस शो में वो रॉकी जायसवाल के साथ लोगों को एंटरटेन करती हैं। फिनाले एपिसोड की बात करें तो उसमें हिना ने रॉकी के फोन का वॉलपेपर दिखाकर सबको चौंका दिया है क्योंकि ये बेहद खास है।

Pati Patni Aur Panga: जब आप किसी इंसान को सच्चे दिल से मोहब्बत करते हैं तो सारी दुनिया को वो नजर आता है। अब हिना खान और रॉकी जायसवाल को ही ले लीजिए। जिंदगी में आने वाली परेशानियों को इन दोनों ने जिस तरह से एक साथ झेला और हमेशा साथ रहे वो सबके लिए एक मिसाल है। पति पत्नी और पंगा जैसे शो में भी इन दोनों की जोड़ी ने सबका एंटरेटनमेंट किया है। पति पत्नी और पंगा के फिनाले एपिसोड में हिना खान और रॉकी जायसवाल ने अपने प्यार का ऐसा सबूत दिया है कि हर कोई इनकी नजर उतार रहा है।

Hina Khan Rocky Jaiswal

Image Source: Hina Khan

असल में जोड़ियों के बीच में प्यार की बात हो रही थी तब हिना खान ने रॉकी जायसवाल का फोन लोगों को दिखाया, जिसमें रॉकी ने अपनी और हिना की एडिटिड बुढ़ापे की तस्वीर वॉलपेपर पर लगाई हुई थी। हिना ने ये तस्वीर दिखाते हुए लोगों को बताया कि रॉकी अभी से ये मेनीफेस्ट करते हैं कि दोनों सालों-साल एक साथ रहे हैं और साथ में इतना खूबसूरत फ्यूचर बिल्ट करें जिसका लोग सपना देखते हैं।

End of Feed