Pati Patni Aur Panga 2: अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी में दरार, 35 साल बाद टूटेगी शादी?

Pati Patni Aur Panga 2: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि मुनव्वर हमारी शादी तुड़वाकर मानेगा।

Pati Patni Aur Panga 2: कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी 'पति पत्नी और पंगा 2' ने रिलीज से पहले ही लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' में टीवी के कई सितारे जोड़ियों में नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने अपने पति परमीत सेठी के साथ शो में कदम रखा है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर चिंता जाहिर की और बताया कि ये मुनव्वर हमारी शादी तुड़वाकर मानेगा। 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गुल्लू को गेम के लिए बाहर से मिल रही है हिंट? वायरल वीडियो देख दर्शकों ने पकड़ी चोरी

Pati Patni Aur Panga 2: अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी की शादी में आई दरार? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

मुनव्वर फारूकी के चक्कर में टूटेगी अर्चना-परमीत की शादी?

'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' के प्रोमो वीडियो में अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) और परमीत सेठी (Parmeet Sethi) के बीच पंगे होते दिखे। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "भैया 35 साल चल ली हमारी शादी, अब ये मुनव्वर हमारी तुड़वाकर ही रहेगा।" उनकी बातें सुनकर परमीत सेठी ने कहा, "धन्यवाद मुनव्वर।" अपने पति की इस बात पर अर्चना पूरन सिंह ने उन्हें मारना शुरू कर दिया। हालांकि कपल के बीच ये बातें महज मस्ती-मजाक ही थीं। अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी से जुड़ा प्रोमो वीडियो देख दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna के तलाक का हर्ष गुजराल ने उड़ाया मजाक, कॉमेडियन की हरकत से भड़के फैंस

End of Feed