CID 2 फेम Parth Samthaan क्या जल्द लेंगे सात फेरे? कहा 'मेरा परिवार मुझपर दबाव बना रहा है लेकिन...'

Parth Samthaan on Wedding: टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर पार्थ समथान इन दिनों शो 'सीआईडी 2' (CID 2) में नजर आ रहे हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान पार्थ ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी थोड़ी। एक्टर ने खुलासा किया की वो जल्द शादी करेंगे जिसके लिए परिवार वाले उन पर बहुत प्रेशर बना रहे हैं।

Parth Samthaan on Wedding: टीवी दुनिया के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले पार्थ समथान अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पार्थ की डेटिंग खबरें तो आए दिन लोगों की गॉसिप का एक पार्ट बन चुकी है। अभी हाल ही में पार्थ ने शो 'सीआईडी 2' से टीवी दुनिया में दोबारा एंट्री मारी लेकिन कई सालों बाद। पार्थ ने शो में एसीपी प्रद्युम्न की जगह ली थी। अब कुछ समय पहले एक्टर ने एक मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए शादी को लेकर खुलासा किया कि वो जल्द शादी कर सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Parth Samthaan on Wedding

ई टाइम्स के इंटरव्यू में जब पार्थ समथान (Parth Samthaan) से वेडिंग प्लैनस के बारें में पूछा गया। जवाब देते हुए एक्टर ने कहा 'मेरा परिवार मुझ पर जल्द ही शादी करने का दबाव बना रहा है। किसी तरह से मैं दो-तीन साल से टाल रहा हूं लेकिन अब मुझे करना ही होगा! मैं अरेंज मैरिज करने की स्थिति में नहीं हूं, और इसलिए तो बिल्कुल मैं लव मैरिज ही करूंगा। मैंने हमेशा से प्यार में भरोसा किया है। बस मैं चाहता हूँ कि मेरी लाइफ में वो ठहराव आ जाए। अभी मैं नया घर खरीदा है जिसके चलते मैं बीजी चल रहा हूँ।'

End of Feed