शेफाली जरीवाला की अस्थियों को हाथ में लेकर टूट गए पराग त्यागी, वीडियो देख भर आईं फैंस की आंखें

Parag Tyagi Holding Shefali Jariwala Ashes: कल यानी 28 जून को शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार हुआ था। ऐसे में पति पराग त्यागी को शमशान घाट के बाहर देखा गया जहां वो पत्नी शेफाली की अस्थियों को हाथ में लेकर खूब रोते हुए नजर आए। पराग की ये हालत देख फैंस के भी आंसू निकल आए।

Parag Tyagi Holding Shefali Jariwala Ashes: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक हुए देहांत से फैंस तो क्या टीवी सेलेब्स भी नहीं उभर पा रहे। टीवी दुनिया में एक्ट्रेस की मौत से सनाटा सा पसर गया है। शेफाली के चाहने वाले और परिवार टूट कर बिखर गया है। 28 जून को शेफाली ने आखरी सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कहा। पोस्टपार्टम के बाद कल शेफाली का अंतिम संस्कार हुआ था जिसमें टीवी सेलेब्स और फैंस भी मौजूद नजर आए। अब हाल ही में पराग त्यागी को शमशान घाट के बाहर स्पॉट किया जहां उनके साथ में शेफाली की अस्थियों को ले जाते हुए देखा।

Parag Tyagi Taking Ashes of shefali jariwala

कल शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया था। शेफाली के जाने से सभी को एक बड़ा झटका लगा है। अब हाल ही में पराग त्यागी (Parag Tyagi) को शेफाली की आस्थियाँ लेकर शमशान घाट के बाहर देखा गया। इस दौरान पति पराग ने शेफाली की अस्थियों को अपने सीने से लगाया हुआ था और बुरी तरह रो रहे थे। शेफाली के निधन से टूट पराग के आँसू बंद होने का नाम ही नहीं ले रहे थे। शेफाली से पराग अब हमेशा हमेशा के लिए दूर चली गई है। पराग को टूटा हुआ देख फैंस की भी आँखें नम हो गईं।

End of Feed