Parag Tyagi Bid Final Goodbye To Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला उर्फ कांटा लगा गर्ल ने 27 जून को इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। रुमर्स हैं कि कार्डियक अरेस्ट के कारण शेफाली अपनी जान गवां बैठी। एक्ट्रेस की अचानक हुई इस मौत से लोग, परिवार और दोस्त उभर नहीं पा रहे। शेफाली की कमी अब हर किसी को हमेशा सताएगी। कुछ देर पहले ही पराग त्यागी और परिवार वालों ने शेफाली जरीवाला की अस्थियों का विसर्जन समुंदर में किया जिसका वीडियो सामने आया है। सभी ने शेफाली को अपनी अंतिम विदाई देकर हमेशा हमेशा के लिए गुड बाय कहा।
हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आई है कि पराग त्यागी (Parag Tyagi) और उनके परिवार ने शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की अस्थियों का विसर्जन समुद्र में कर दिया। सभी ने आखरी बार शेफाली को अपना सलाम देते हुए इस धरती से विदा कर डाला। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पराग, शेफाली के माता-पिता और पूरा परिवार एक्ट्रेस की अस्थियों को पानी में बहा रहे हैं। शेफाली को गुड बाय कहकर पराग टूट गए। सभी पराग और शेफाली की मां को संभालते हुए नजर आए। फैंस दुआ कर रहे हैं कि शेफाली की आत्मा को शांति मिले।
42 वर्षीय शेफाली की खूबसूरती पर लोग कायल थे। गाना 'कांटा लगा' से ही शेफाली को पहचान मिली। कई म्यूजिक वीडियो हिट देने के बाद शेफाली सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में पहुंची थी। इस शो में शेफाली के साथ सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) भी नजर आए थे जिनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ था।
