Pallavi Rao-Suraj Rao's Take Divorce: टीवी इंडस्ट्री से अब बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सुनने में आ रहा है कि टीवी एक्ट्रेस पल्लवी राव (Pallavi Rao) और डायरेक्टर सूरज राव (Suraj Rao) ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर दिया है। यह कपल लगभग 22 सालों के बाद एक-दूसरे से तलाक ले रहा है। पल्लवी राव और सूरज राव के तलाक लेने की खबर ने फैन्स को भी बड़ा झटका दे दिया है। पल्लवी राव ने पति सूरज राव से तलाक लेने की खबर को खुद सभी के साझा किया है।
Pic Credit: Instagram
ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए पल्लवी राव ने सूरज राव से तलाक की खबर की पुष्टि की है। एक्ट्रेस ने कहा, 'बीते कुछ सालों से हम दोनों के बीच सही तालमेल नहीं बैठ रहा था। अब हमने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। यह निर्णय लेना हमारे लिए इतना आसान नहीं था। हमारी 21 साल की बेटी और 18 साल का बेटा है।
पल्लवी राव ने आगे कहा कि उन्होंने सूरज से शांति बनाए रखते हुए अलग होने का निर्णय लिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो हमेशा अपने एक्स-हस्बैंड की रेस्पेक्ट करेंगी। पल्लवी राव चाहती है कि वो हमेश स्वास्थ्य रहे। बता दें इस कपल की मुलाकात मुंबई में एक शो की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने साल 2003 में शादी की थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पल्लवी राव ने पंड्या स्टोर के अलावा 'ये झुकी-झुकी सी नजर', 'कयामत से कयामत' और 'दिव्या और बाती हम' जैसी हिट शोज में काम किया है। वहीं दूसरी ओर सूरज राव भी 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' और 'शाका लाका बूम-बूम' जैसे शोज डायरेक्ट कर चुके हैं।
