YRKKH: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी चटपटी कहानी की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। कहानी को जबरदस्त बनाने के लिए मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं जिसका असर टीआरपी लिस्ट में साफ देखने को मिल रहा है। पिछले कई हफ्तों से सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अच्छी रेटिंग मिल रही है और लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराजमान है। इसी के साथ सेट से खबर सामने आ रही है जो आपको चौंका सकती है। खबर है कि कहानी में एक नहीं बल्कि दो किरदारों की मौत का मंजर दिखाएगा।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की गलियों से उड़ती उड़ती खबर सामने आई है कि गोएनका हाउस में आग लग जाएगी जो पूरे तरीके से बर्बाद हो जाएगा। इस आग में चारु के साथ साथ सुरेखा भी जलकर राख हो जाएंगी। दोनों की मौत से अंशुमन और अभिरा की शादी रुक जाएगी। दरअसल 7 साल लीप के बाद गोएनका परिवार जापान शिफ्ट हो गया था। अभिरा और अंशुमन की शादी के लिए परिवार वापिस इंडिया आएगा। सुरेखा और चारु की मौत के चलते कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।
कुछ दिन पहले सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में चारु का किरदार निभा रहीं सलोनी संधू ने शो छोड़ने की जानकारी फैंस संग शेयर की थी। इन दिनों कहानी कि बात करें तो मायरा संगीत फंक्शन से गायब हो जाएगी तो अरमान अभिरा उससे ढूँढने निकल जाएंगे। दोनों को एक साथ गायब देख लोगों को लगेगा कि अभिरा और अरमान भाग गए हैं।
