'ये लड़की सांप है' - Gaurav Khanna की पत्नी आकांक्षा चमोला के बिहेवियर पर भड़के Orry

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 20, 2026, 07:34 PM IST

Orry on Akanksha Chamola: गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चा अब एक और मोड़ पर पहुंच गई है। ऑरी ने आकांक्षा पर जमकर निशाना साधा है।

Orry on Akanksha Chamola: टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और उनकी अलग रह रही पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दोनों के अलग होने और तलाक की खबरों के बीच अब सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बार इसमें ऑरी यानी ओरहान अवात्रामणि (Orry) की एंट्री हुई है। ओरी ने आकांक्षा के खिलाफ काफी तीखा बयान दिया है और उन पर गौरव की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। तो चलिए जानते हैं ऑरी ने क्या कहा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

ऑरी ने किया गौरव खन्ना का सपोर्ट

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह ऑरी का अभी हाल ही में किया गया पोस्ट है। ऑरी ने पोस्ट में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर लिखा है। ऑरी ने लिखा कि आकांक्षा सिर्फ गौरव खन्ना का अच्छा नाम खराब कर रही हैं और अपने व्यूज के लिए उसकी पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रही हैं। कोई नहीं जानता कि वो कौन हैं। मुझे तो ये भी नहीं पता था कि वो शादीशुदा है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान केप टाउन में हमने करीब एक महीने तक एक ही वैनिटी शेयर की थी।' ऑरी ने आगे लिखा कि 'एक अच्छे इंसान को परखना और उसका फायदा उठाना पूरी तरह बेशर्मी भरा व्यवहार है। ये लड़की सच में छिपा हुआ सांप है।'

End of Feed