TV की इस हसीना की इज्जत पर थी फोटोग्राफर की गंदी नजरें, शूट के दौरान की गंदे पोजेज की डिमांड

TV Actress Asked For Compromise: टीवी दुनिया की जानी मानी इस एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के एक खौफनाक लम्हे को लेकर खुलासा किया। हसीना ने बताया कि कैसे एक फोटोग्राफर ने उनसे एक गंदी और बेहूदा चीज की डिमांड की थी। ये खुलासे सुन आप भी दंग रह जाएंगे, पढ़िए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

TV Actress Asked For Compromise: टीवी हो या बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मनोरंजन जगत की एक्ट्रेसेस ने कई बार कास्टिंग काउच को लेकर खुलासे किये हैं। इन खौफनाक मंजर को सुन फैंस के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अभी हाल ही में एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने जिंदगी में हुए दर्दनाक मंजर के बारें में जमाने को बताया। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कैसे के फोटोग्राफर ने उनसे गंदे पोज की डिमांड कर डाली थी शूट करते हुए। जानिए उस हसीना का नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

TV Actress Asked For Compromise

Image Source: Nyrra Banerji Instagram

टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी (Nyrraa Banerji) ने खुलासा करते हुए कहा कि मैं बहुत छोटी थी जब मेरा पहला फोटोशूट हुआ था। उस समय मैं क्यूट पोज दे रही थी तभी फोटोग्राफर ने कहा, 'तुमने रिया सेन को देखा है, उसकी आँखें, पोज देने के तरीके पर नजर डालो। तुम्हें उस जैसे ही पोज देने होंगे।' मैं महज 16 साल की थी जब मेरे से उस फोटोग्राफर ने सेक्सी पोज देने को कहा। हर फोटोशूट में मेरी माँ साथ जाया करती थीं। वो भी यही सोचती थीं कि आखिर ये फोटोग्राफर कहना क्या चाह रहा है। उस समय फोटोग्राफर कहा करते थे कि ये सब करना पड़ेगा क्यूंकी आप फिल्म इंडस्ट्री में आ रही हो। हॉट पोज दोगी या दिखोगी तभी प्रोजेक्ट मिलेंगे। करियर के शुरुआती दिनों में मुझे एक कॉल आया जब मुझे कॉम्परोमाइज करने को कहा गया था। हमेशा से मैं और मेरी माँ ऑफिस साथ ही जाया करते थे। कुछ ऑफिस में थी मुझे अनकंफर्टेबल भी फील हुआ।'

End of Feed