Nyra Banerjee Saved From Burning While Dhunuchi Dance: दुर्गा पूजा की धूम इन दिनों देश के कई हिस्सों में देखने को मिल रही है। पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में भी दुर्गा पूजा की रौनक छाई हुई है। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के बीच भी दुर्गा पूजा की बहुत धूम है। टीवी के कई बड़े सितारे बीते दिन दुर्गा पूजा में शामिल हुए, जिसमें रुपाली गांगुली से लेकर निया शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती और नायरा बनर्जी जैसे स्टार्स शामिल हैं। दुर्गा पूजा के साथ-साथ ये सितारे धुनुची नृत्य भी करते नजर आए। लेकिन हाल ही में दुर्गा पूजा से जुड़ा नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ धुनुची डांस के दौरान हादसा हो गया। नायरा बनर्जी का ये वीडियो देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
फोटो क्रेडिट- इंस्टैंट बॉलीवुड
यह भी पढ़ें: Naagin 7: एकता कपूर का धाकड़ शो ठुकराकर बैठी हैं Nyra Banerjee, वजह बताते हुए बोलीं- मैं कर लेती अगर...
नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) दुर्गा पूजा में लाल साड़ी पहन सोलह श्रृंगाल करके पहुंचीं, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा। दुर्गा पूजा के दौरान नायरा बनर्जी के चेहरे पर उत्सुकता नजर आई। सबके साथ मिलकर नायरा बनर्जी ने भी धुनुची डांस किया, लेकिन इसी बीच उनके साथ हादसा हो गया। दरअसल, उनके हाथ में मौजूद धुनुची उनकी साड़ी के पल्लू में फंस गई। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत ही उनकी मदद की, जिससे वह जलते-जलते बचीं। लेकिन इस वीडियो के लिए लोगों ने नायरा बनर्जी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) का ये वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा, "जब आता नहीं तो दिखावा क्यों करना।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यहां सब ओवरएक्टिंग के लिए आते हैं, भक्ति के लिए कोई नहीं आता है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "भगवान का ये कहने का तरीका है कि दीदी कपड़े तो सही पहन लो।" चौथे यूजर ने लिखा, "धर्म को मजाक बनाकर रखा है ऐसी प्रतिभाओं ने।" बता दें कि नायरा बनर्जी से पहले सुमोना चक्रवर्ती के साथ भी धुनुची नृत्य के दौरान हादसा होते हुए बचा था।
