Bigg Boss 16: एलिमिनेशन में करीबी दोस्तों ने बनाया दोस्ती का तमाशा, निमृत अहलूवालिया और शिव ठाकरे में हुई भद्दी नोकझोंक

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 22, 2023, 09:36 AM IST

Nimrit Ahulwalia and Shiv Thakare into an ugly Fight: झगड़े की शुरुआत प्रियंका, शिव और अन्य लोगों के यह कहने से हुई कि उन्हें लगता है कि सौंदर्या शर्मा इस हफ्ते बाहर हो जाएंगी। तभी निम्रत को बातचीत के दौरान शिव थोड़ा रूखा लगता है और इसलिए वह उसे इतना उत्तेजित न होने के लिए कहती है।

Nimrit Ahulwalia and Shiv Thakare Fight in Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 अपने ग्रैंड फिनाले के करीब है और कंटेस्टेंट्स के बीच आएदिन नए-नए झगड़े होते नजर आ रहे हैं। एलिमिनेशन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच, करीबी दोस्त शिव ठाकरे और निमृत अहुलवालिया के बीच जबरदस्त अनबन हो गई। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को सामूहिक रूप से उस कंटेस्टेंट का नाम बताने को कहा, जो उनके हिसाब से एलिमिनेट होने वाला है। इस दौरान हर कोई चर्चा कर रहा था लेकिन तभी निम्रत और शिव का झगड़ा हो गया।

bigg boss 16 update

bigg boss 16 update

झगड़े की शुरुआत प्रियंका, शिव और अन्य लोगों के यह कहने से हुई कि उन्हें लगता है कि सौंदर्या शर्मा इस हफ्ते बाहर हो जाएंगी। हालांकि, अर्चना उनका विरोध करती हैं और कहती हैं कि उसे लगता है कि शालीन इस वीक आउट होंगे। तभी निम्रत को बातचीत के दौरान शिव थोड़ा रूखा लगता है और इसलिए वह उसे इतना उत्तेजित न होने के लिए कहती है। हालांकि, यही उनके बीच लड़ाई का कारण बनता है। निम्रत कहती हैं- 'इतना हाइपर क्यों हो रहा है तू... मैं यहां झगड़ा करने नहीं आई हूं...।' तभी शिव गुस्से में आग बबूला हो जाते हैं और अपनी जैकेट फेंकते हुए कहते हैं- 'मैं कुछ भी बोलू तो प्रॉब्लम है..'।

End of Feed