Nidhi Bhanushali on TMKOC: टीवी एक्ट्रेस निधि भानुशाली को आज कौन नहीं जानता। दिलीप जोशी स्टारर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से निधि को टीवी दुनिया में पहचान मिली। अब टीवी के साथ साथ निधि ओटीटी की दुनिया का भी चमकता हुआ सितारा बन गई हैं। निधि इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को तस्वीरें शेयर कर विजुअल ट्रीट देना कभी नहीं भूलती। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निधि ने खुलासा किया कि 'तारक मेहता' को छोड़ना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। निधि ने शो से जुड़ी और कई बातों को लेकर डिस्कशन किया जिसे जानिए इस रिपोर्ट में।
Image Source: Nidhi Bhanushali Instagram
शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में निधि भानुशाली ने सोनू का किरदार निभाया था जिसे जनता ने खूब प्यार भी दिया। साल 2012 में निधि ने शो जॉइन किया लेकिन 7 साल बाद इसे अलविदा कहकर लाखों लोगों का दिल तोड़ दिया था। अब निधि ने शो छोड़ने को लेकर कहा कि उस समय इससे बाहर निकलना बिल्कुल भी आसान नहीं था क्यूँकि मैं इतने साल शो का हिस्सा थी। हर तरफ से मैं इस शो से जुड़ी हुई थी। मुझे शुरुआत में लगा कि शो छोड़ने के बाद चीजें बदल जाएंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।'
निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) आगे कहती हैं 'जो कुछ हुआ वो असलियत में याद रखने वाला नहीं है। मैंने कभी शो छोड़ते हुए फाइनेंशियल चीजों पर ध्यान ही नहीं दिया। जिंदगी में आगे बाढ़ने के लिए मेरे कारण बहुत पर्सनल थे।' एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि उन्हे शो छोड़ने का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है। बता दें निधि भानुशाली वेब सीरीज 'सिस्टर हुड' में नजर आई थीं। इसी के साथ शो 'तयार मेहता का उल्टा चश्मा' को इन दिनों बंपर टीआरपी मिल रही है।
