बालिका वधू फेम नेहा मर्दा (Neha Marda) के घर आई नन्ही परी। एक्ट्रेस को कल प्रेग्नेंसी में कॉम्पिलिकेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नेहा ने बताया कि जब से मैं प्रेग्नेंट थी तब से मेरा बीपी को लेकर लगातार परेशानी हो रही थी। डॉक्टर्स ने हमें पहले ही इसके बारे में बताया था। मैं अपनी डिलीवरी की डेट से एक हफ्ते पहले ही अस्पताल में भर्ती हो गई थी ताकि कोई परेशानी न हो। मैं बहुत खुश हूं कि मेरी लाइफ का मुश्किल दौर खत्म हो गया है। भगवान के आशीर्वाद से मुझे प्यारी सी बेटी हुई है। मैं और मेरी बेटी दोनों स्वस्थ है।
Neha Marda with daughter (credit pic: BCCL)
ई- टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय बच्चा और मां दोनों अस्पताल में है। नेहा को इस हफ्ते अस्पताल से डिसार्च मिल जाएगा। प्रीमेच्योर बेबी होने की वजह से डॉक्टर्स की देख रेख में रहेगी। नेहा और उनके पति अयुष्मान अग्रवाल अपनी बेटी के आने से बेहद खुश है। नेहा और आयुष्मान ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस मां बनी हैं।
नेहा मर्दा ने दिया बेटी को जन्म
एक्ट्रेस ने पटना के बिजनेसमैन आयुष अग्रवाल से शादी की है। एक्ट्रेस ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से फोटो शेयर की थीं। फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस के साथ ये गुडन्यूज शेयर की थी। फोटो में एक्ट्रेस अपने पति के साथ नजर आई थी। नेहा ने अपने बेबी शॉवर की फोटो शेयर की थी। फोटो में एक्ट्रेस बेहद खुश लग रही थीं। नेहा ने कई टीवी शोज और वेबसीरीज में काम किया है। एक्ट्रेस के काम को पहचान बालिका वधू से मिली थी। इस शो में एक्ट्रेस ने गहना का रोल प्ले किया था।
