Neha Kakkar की आंख में आंसू देख फूटा भाई टोनी का गुस्सा, फैंस के बुरे बर्ताव पर बोले- कलाकार मर्यादा में रहे और जनता

Neha Kakkar Gets Support From Tony Kakkar Over Melbourne Concert: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ हाल ही में मेलबर्न में हुए कॉन्सर्ट के कारण काफी ट्रोल हो रही हैं। नेहा कक्कड़ कॉन्सर्ट में 3 घंटे देरी से पहुंचीं, जिसे लेकर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की। वहीं इन सबके बीच अब टोनी कक्कड़ ने नेहा का सपोर्ट किया है।

Neha Kakkar Gets Support From Tony Kakkar Over Melbourne Concert: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी सिंगिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड में कई हिट गाने दिये हैं, साथ ही उनके सॉन्ग यू-ट्यूब पर भी तूफान मचा चुके हैं। लेकिन हाल ही में नेहा कक्कड़ मेलबर्न में हुए कॉन्सर्ट के कारण ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। नेहा कक्कड़ मेलबर्न में आयोजित हुए कॉन्सर्ट में तीन घंटे देरी से पहुंचीं। स्टेज पर आकर नेहा भावुक हो गईं। लेकिन जहां कुछ फैंस ने उनका खूब सपोर्ट किया तो वहीं ऑडियंस में मौजूद कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने 'वापिस जाओ' के नारे लगाए। नेहा कक्कड़ की ट्रोलिंग के बीच अब उनके भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) ने पोस्ट शेयर की है। उन्होंने नेहा का तो सपोर्ट किया ही, साथ ही ट्रोल्स को भी फटकारने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

नेहा कक्कड़ को मिला भाई का सपोर्ट

End of Feed