Nach Baliya 10 : गौरव खन्ना और रुपाली गांगुली होंगे आमने- सामने, जानें बाकी जोड़ियों के बारे में

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 10, 2023, 01:54 PM IST

डांस रियलिटी शो नच बलिए 10 (Nach Baliya 10) को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। मेकर्स शो के लिए टीवी की पॉपुलर जोड़ियों को अप्रोच कर रहे हैं। मेकर्स ने शो के लिए गौरव खन्ना और रुपाली गांगुली को अप्रोच किया है। इस खबर को जानने के बाद मान फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Nach Baliya 10 : स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो के मेन लीड गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) है। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद है। अनुपमा में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते हैं। शो लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। टीवी सीरियल्स के साथ- साथ रियलिटी शोज भी लोगों को एंटरटेन करते हैं। बिग बॉस 16 के बाद डांस रियलिटी शो नच बलिए 10 को लेकर बज बना हुआ है।

anupama (49)

Nach Baliya 10 (credit pic: instagram)

मेकर्स शो के लिए पॉपुलर जोड़ियों को अप्रोच कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने गौरव खन्ना और रुपाली गांगुली को भी इस शो के लिए अप्रोच किया है। इस खबर को जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। हालांकि इस शो के लिए रुपाली या गौरव की तरफ से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है। अगर ऐसा होता है तो गौरव अपनी पत्नी अकांक्षा चमोला के साथ नजर आएंगे। जोड़ियां अपने पार्टनर्स के साथ डांस करेंगी। मान फैंस इस डांस फेस ऑफ के लिए काफी एक्साइटेड है।

End of Feed