Sharad Malhotra की शादी में 4 साल से चल रही अनबन, अब Naagin के एक्टर ने किया बड़ा फैसला

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 12, 2023, 02:27 PM IST

Sharad Malhotra Gave another chance to marriage: टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा ​​और रिप्सी भाटिया की शादी में उनके व्यक्तिगत, व्यक्तित्व के कारण बाधाएं आ रही हैं। अभिनेता शरद मल्होत्रा और रिप्सी भाटिया की शादी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों एक कठिन पैच से गुजर रहे हैं।

Sharad Malhotra Marriage: नागिन टीवी सीरियल के एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। शरद और उनकी फैशन डिजाइनर पत्नी रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatiya) के बीच काफी समय से अनबन को लेकर चर्चाएं हैं। टीवी कपल ने साल 2019 में मुंबई में शादी रचाई थी, इसी के कुछ समय बाद से दोनों के बीच अनबन की खबरें आती रही हैं। हालांकि, अब शरद मल्होत्रा के फैन्स के लिए खुशखबरी है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है।

sharad malhotra and ripci bhatia

ऐसी खबरें आ रही थीं कि शरद मल्होत्रा और रिप्सी भाटिया की शादी में उनके व्यक्तिगत, व्यक्तित्व के कारण बाधाएं आ रही हैं। अभिनेता शरद मल्होत्रा और रिप्सी भाटिया की शादी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों एक कठिन पैच से गुजर रहे हैं। शरद मल्होत्रा और उनकी पत्नी रिप्सी भाटिया के रिश्ते में खटपट चल रही थी। लेकिन अब एक्टर ने शादीशुदा जिंदगी को दूसरा मौका देने का फैसला किया है। इस बात की पुष्टी खुद शरद मल्होत्रा और रिप्सी भाटिया से जुड़े सूत्रों ने की है। काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है।

End of Feed