Surbhi Jyoti announce Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सुरभि अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सुरभि का हर एक पोस्ट इंटरनेट वर्ल्ड में आते ही वायरल हो जाता है। इस बीच सुरभि ज्योति का एक नया सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस पोस्ट को देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है सुरभि के लेटेस्ट पोस्ट पर....
pic credit- surbhi jyoti instagram
सुरभि ज्योति ने फैंस को दी गुड न्यूज
सुरभि ज्योति ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सबसे प्यारे अंदाज में दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके और पति सुमित सूरी के पैर आपस में उलझे हुए हैं और बीच में एक छोटी-सी सफेद जूती रखी है। इससे साफ हो गया कि कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। सुर्भी ने कैप्शन में लिखा, 'हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू हो रहा है।' उन्होंने ये भी बताया कि उनका बेबी जून के पहले हफ्ते में आएगा, साथ में नजर उतारने वाला इमोजी और 'ॐ' का पवित्र चिन्ह भी लगाया। सुरभि के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
सुरभि ज्योति ने इस साल की थी शादी
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने 27 अक्टूबर 2024 को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और अभिनेता सुमित सूरी के साथ शादी रचाई। यह शादी उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में एक भव्य और यादगार समारोह में हुई। सुरभि और सुमित दोनों पारंपरिक लहंगे-शेरवानी में बहुत खूबसूरत लग रहे थे। दोनों पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। रिश्ता शुरू होने के बाद से ही वे काफी प्राइवेट रहे और कभी खुलकर अपनी लव स्टोरी नहीं बताई। बता दें कि दोनों को साथ देख फैंस गदगद हो जाते हैं।
