Aashka Goradia: मां बनने वाली हैं नागिन फेम एक्ट्रेस आशका गोराडिया, मदर्स डे पर सुनाई खुशखबरी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 14, 2023, 01:52 PM IST

Aashka Goradia pregnancy: टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से फैंस का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के 6 साल बाद प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सुनाई है। आज मदर्स डे के मौके पर एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आशका गोरडिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की हैं।
  • शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस ने गुड न्यूज सुनाई है।
  • एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है।

Aashka Goradia pregnancy: टीवी सीरियस नागिन फेम एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। टीवी एक्ट्रेस ने मदर्स डे के मौके पर अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है। 37 साल की उम्र में वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने पति ब्रेंट ग्लोब के साथ पहली बार प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है। आशका गोराडिया और ब्रेंट ग्लोब ने 6 साल पहले 1 दिसंबर 2017 को शादी की थी। अब वह मां बनने वाली हैं, आज 14 मई, 2023 को मदर्श डे के मौके पर आशका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। एक्ट्रेस ने अपने फैंस के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Aashka Goradia Pregnant

Aashka Goradia Pregnancy

6 साल बाद मां बनने वाली हैं आशका

एक्ट्रेस ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा,'बीच बेबी आने वाला है। हम नवंबर 2023 में हमारी लाइफ के सबसे बड़े गिफ्ट का इंतजार कर रहे हैं। हमें अपना प्यार दें। आशका और ब्रेंट।' सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और दोनों को प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही हाल ही में बॉलीवुड लाइफ को इंटरव्यू में बताया एक्ट्रेस ने बताया था कि प्रेग्नेंसी से पहले वो अपनी लाइफ को खुलकर जीना चाहती है और वह अपने पति के साथ हर एक पल को याद रखना चाहेंगी।

End of Feed