Naagin 7 Teaser: खत्म हुआ इंतजार, शिवरात्रि के दिन सामने आएगी खतरनाक ‘नागिन 7’ की पहली झलक

Naagin 7 Teaser: टेलीविजन के पसंदीदा शो ‘नागिन’ के सीजन 7 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने ही वाला है। इस सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि कब सीजन 7 का टीजर रिलीज होने वाला है।

Naagin 7 Teaser Release Date: टेलीविजन के पसंदीदा शो ‘नागिन’ के सीजन 7 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से कुछ एक्ट्रेस के नाम सामने आ रहे हैं कि वो इस सीजन में नागिन का किरदार निभा सकती हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फैंस का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने ही वाला है। इस सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं क्या है वो अपडेट।

Naagin 7

Naagin 7

एकता कपूर ने कुछ समय पहले ही हिंट दिया है कि उनका सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ जल्द ही टीवी पर आने वाला है। अब रिपोर्ट के अनुसार 'नागिन 7' का टीजर 26 फरवरी, 2025 को शिवरात्रि के दिन रिलीज होने वाला है। टीजर 26 को रिलीज करने के पीछे का भी यही कारण है कि नागिन को शिव जी का भक्त कहा जाता है, इसलिए इस दिन इस सीजन के नागिन से पर्दा उठाया जाएगा।

End of Feed