Actress Eisha Singh Post: नागिन 7 की एक्ट्रेस ईशा सिंह अपने फैंस की चहेती हैं. एकता कपूर के शो में ईशा सिंह को बहुत पसंद किया गया. कई फैंस ईशा को ही नागिन के अवतार में देखा चाहते थे, लेकिन ये भी सच है कि ईशा ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं और अब ऐसा ही हुआ है. हाल ही में ईशा सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमे एक्ट्रेस फैंस पर थोड़ा बहुत गुस्सा होती हुई नजर आईं. ईशा का ये बर्ताव लोगों को पसंद नहीं आया जिस वजह से वह बुरी तरह ट्रोल हुईं. हालांकि, एक्ट्रेस ने तुरंत ही सामने आकर फैंस से माफी मांगी है.
instagram- Photo credit
ईशा सिंह ने फैंस से माफी मांगी
नागिन 7 (Naagin 7) फेम ईशा सिंह (Eisha singh) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सभी से माफी मांगी है और बताया है कि उनके फैंस उनके लिए काफी ज्यादा खास है. ईशा सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हैल्लो सभी को... मैं अपने दिल से ये कहना चाहती हूं कि अगर मेरी टीम में से किसी ने भी, किसी भी तरह फैंस के गलत बर्ताव किया है तो मैं माफी मांगती हूं. अपनी मर्यादा और गरिमा बनाए रखते हुए, हमारे लिए यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि हम सभी के साथ समान सम्मान और प्यार से रहना चाहते हैं. कल रात जो कुछ भी हुआ वह निराशाजनक था और मुझे इसके लिए बहुत दुख है. हम इस मामले को काफी सीरियसली ले रहे हैं और जल्द से जल्द इसकी जांच करेंगे... ताकि आगे में ऐसी घटना दोबारा न हो.'
ईशा सिंह की हुई तारीफ
ईशा सिंह का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस एक्ट्रेस के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं. ट्विटर पर फैंस ईशा सिंह की तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस दिल की बहुत अच्छी हैं. बता दें कि ईशा सिंह इन दिनों नागिन 7 में दिखाई दीं. शो में उनके कैरेक्टर की मौत हो गई हैं लेकिन समय समय पर शो में उनके सीन्स आज भी दिखाए जाते हैं. वह नागिन 7 में नागरानी अनंता की बहन पूर्वी के रोल में दिखी थीं. इसके अलावा, वह बिग बॉस का हिस्सा भी रहीं.
