Naagin 7 के लिए एकता कपूर ने खटखटाया इन दो TV हसीनाओं का दरवाजा, लीड बनाकर दोनों हाथ से बटोरेंगी TRP

Ekta Kapoor Approached These 2 TV Actresses For Naagin 7: एकता कपूर इन दिनों 'नागिन 7' की तैयारी में लगी हुई हैं। हालांकि उन्हें अभी तक शो के लिए लीड एक्ट्रेस नहीं मिल पाई है। वहीं खबर है कि अब एकता कपूर ने शो के लिए दो टीवी एक्ट्रेसेस का दरवाजा खटखटाया है।

Ekta Kapoor Approached These 2 TV Actresses For Naagin 7: एकता कपूर के नागिन सीरियल ने हमेशा ही टीवी पर तूफान मचाने की कोशिश की है। उनका हर सीजन टीवी पर खूब हिट रहा है। 'नागिन 6' के खत्म होते ही एकता कपूर ने 'नागिन 7' (Naagin 7) का भी हिंट दिया था। तब से ही वह अब तक लीड एक्ट्रेस की तलाश में जुटी हुई हैं। पहले जहां अंकिता लोखंडे ने 'नागिन 7' को ठुकराया था तो वहीं बाद में प्रियंका चाहर चौधरी ने भी इससे अपने हाथ पीछे खींच लिये थे। लेकिन अब एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने टीवी की दो जानी-मानी हसीनाओं का दरवाजा शो के लिए खटखटाया है।

एकता कपूर 'नागिन 7' (Naagin 7) की तैयारियां जोरों-शोरों से कर रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी वह शो को हिट करने के लिए खूब हाथ-पैर मार रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने 'गुम है किसी के प्यार में' एक्ट्रेस आयशा सिंह (Ayesha Singh) और 'चांद जलने लगा' एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) का दरवाजा खटखटाया है। दोनों को ही शो में लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि दोनों एक्ट्रेसेस 'नागिन 7' का हिस्सा बनती हैं या नहीं, इस मामले पर अभी आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा जा सकता है।

End of Feed