TV Actress Join Naagin 7 Star Cast: पॉपुलर सुपर नैचुरल शो 'नागिन 7' इन दिनों चारों तरफ सुर्खियों में बना हुआ है। जनता काफी समय से इस शो के 7वें सीजन का इंतजार कर रही है। बीते कई महीनों और दिनों से छोटा सा टीजर रिलीज कर मेकर्स ने नागिन 7 की घोषणा की थी कि ये जल्द टीवी पर लौट रहा है। हर कोई बस आस लगाए बैठ है कि कब उन्हे टीवी पर नागिन देखने को मिलेगी। अब शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि स्टारकास्ट में एक और नया नाम जुड़ गया है। कौन है वो हसीना जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
Image Source: Eisha Singh Instagram
कलर्स टीवी का घर घर देखे जाने वाले शो 'नागिन 7' (Naagin 7) में प्रियंका चाहर चौधरी के बाद टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह (Eisha Singh) की एंट्री हुई है। ईशा सिंह को आप सभी ने आखरी बार सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में देखा था। इसी शो में ईशा सिंह को काफी ज्यादा हेट भी मिला था। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में ईशा सिंह को वैंप का टैग भी मिला था। ईशा सिंह प्रोड्यूसर एकता कपूर के काफी करीबी स्टार्स में से एक है। एकता कपूर का सीरियल बेकाबू के बाद अब ईशा सिंह कमबैक करेंगी। खबर बाहर आते ही ईशा सिंह के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि 'बिग बॉस 17' के बाद ईशा सिंह को विलेन का किरदार मिल सकता है।
ईशा सिंह का किरदार क्या होने वाला है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एक्ट्रेस को स्क्रीन पर दोबारा देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। नागिन 7 कि बात करें तो इसकि प्रीमियर डेट सामने नहीं आई है। मेकर्स प्रियंका चाहर चौधरी के साथ नमिक पॉल और विवियन डिसेना को कास्ट करने का सोच रहे हैं। कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि नागिन 7 रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' को रिप्लेस करेगा।
