Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी को 'अनफिट' कहने वालों को ईशा सिंह ने दिया करारा जवाब, बोलीं- रेटिंग बता रही है...

Naagin 7 Eisha Singh Epic Reply To Trolls For Calling Priyanka Chahar Choudhary Unfit: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' के लिए प्रियंका चाहर चौधरी को बहुत से लोगों ने अनफिट कहा। ऐसे में अब ईशा सिंह एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरी हैं। उन्होंने कहा कि रेटिंग खुद बता रही है।

Naagin 7 Eisha Singh Epic Reply To Trolls For Slaming Priyanka Chahar Choudhary: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'नागिन 7' में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल अदा कर रही हैं। जहां बीते दो सप्ताह तक 'नागिन 7' 2.1 टीआरपी के साथ दूसरे नंबर पर रहा तो वहीं बीते दिन आई टीआरपी में शो 1.9 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर आ गया। 'नागिन 7' को देख बहुत से दर्शकों ने प्रियंका चाहर चौधरी को नागिन के लिए अनफिट कहा था। साथ ही एक्ट्रेस के लुक्स पर भी सवाल उठाए थे। ऐसे में अब ईशा सिंह (Eisha Singh) उनके सपोर्ट में उतरी हैं। उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी को अनफिट कहने वालों को करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि रेटिंग खुद बताती है।

priyanka chahar choudhary supported by eisha singh

फोटो क्रेडिट- प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा सिंह इंस्टाग्राम

ईशा सिंह (Eisha Singh) ने प्रियंका चाहर चौधरी को सपोर्ट करते हुए कहा, "मैं ये कहूंगी और लगातार दोहराती भी रहूंगी, क्योंकि मुझे विश्वास है कि प्रियंका चाहर चौधरी 'नागिन 7' के लिए परफेक्ट च्वॉइस हैं। मैं सच में उसे बहुत सराहती हूं ओर ये सिर्फ इसलिए नहीं कि वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। हम इस शो के जरिए ही जुड़े हैं और मैं बहुत आभारी हूं कि मैं इतने अच्छे इंसान से मिली। वो एक बहुत अच्छी इंसान है, जिसका दिल बहुत साफ है और बहुत ही टैलेंटेड कलाकार भी है।" प्रियंका चाहर चौधरी के समर्थन में ईशा सिंह यहीं नहीं रुकीं।

End of Feed