TV Actress in Naagin 7: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'नागिन' अपने सीजन 7 के साथ छोटे परदे पर राज करने के लिए तैयार है। इन दिनों शो काफी सुर्खियों में बना हुआ है क्यूंकी हर कोई यही जानना चाहता है कि इस सीजन कौन नजर आएगा। एकता कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया था कि वो इस बार सर्वश्रेष्ट नागिन लेकर आने वाली हैं। कई टीवी हसीनाओं का नाम शो के लिए आ चुका है लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उससे दर्शकों को खुशी मिलने वाली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
उड़ते-उड़ते रुमर्स आ रहे हैं कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) को अपनी नागिन 7 (Naagin 7) के लिए एक्ट्रेस मिल गई है। यह और कोई नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस अविका गोर (Avika Gor) हैं जिन्हे मेकर्स ने नागिन 7 के लिए साइन कर लिया है। अविका गोर सीरियल बालिका वधू में किरदार आनंदी के लिए काफी मशहूर हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट की उम्र में ही अविका को घर-घर पहचान मिली थी। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस और मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। पहले खबरें उड़ रही थी कि प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा मालवीय और विवियन डीसेना नजर आ सकते हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर मेकर्स अविका संग नागिन 7 साइन कर लेते हैं तो शो देखने में काफी मजेदार होगा। इसी के साथ-साथ काफी समय बाद अविका गोर टीवी की दुनिया में वापसी करेंगी। बता दें आखरी बार एक्ट्रेस सीरियल 'लाडो-वीरपुर की महारानी' में नजर आई थीं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो अविका इस समय मिलिंद चंदवानी को डेट कर रही हैं जो रोडीज रियल हिरोज में नजर आ चुके हैं।
