Anita hassanandani In Naagin 7: एकता कपूर के पॉपुलर टीवी सीरियल नागिन 7 में एक के बाद एक धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। मेकर्स शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए हर वीकेंड पर नया ड्रामा करवाते हैं। अब तक नागिन ड्रैगन से लड़ रही थी, लेकिन नागिन और ड्रैगन का रिश्ता जानकर फैंस हैरान रह गए हैं। शो में ड्रैगन राधिका है और राधिका अनंता की बड़ी बहन है, जो चंगिस्तानियों की वजह से ड्रैगन बन गई है। शो में ड्रैगन और नागिन की लड़ाई के बीच कास्टिंग में कई बदलाव हो रहे हैं। नए नए कलाकार शो में आ रहे हैं, लेकिन अब नागिन 7 (Naagin 7) में एक और नागिन आ रही है। दावा है कि अनिता हस्सनंदनी (Anita hassanandani ) शो में धमाका करने आ रही हैं। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बने Vivian Dsena, Rohit Shetty के सामने लगा देगा आग)
anita hassanandani in naagin 7 (Instagram- photo credit)
नागिन 7 में होगी विषाखा की एंट्री, ड्रैगन का होगा खत्मा?
अनिता हस्सनंदनी नागिन सीरीज का अहम हिस्सा रही हैं। वह नागिन के तीसरे सीजन में विषाखा के रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा भी वह कई सीजन का हिस्सा रही थीं और अब दावा है कि विषाखा की एंट्री नागिन 7 में भी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिता हस्सनंदनी नागिन 7 में नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर नागिन के एक फैन पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें अनिता विषाखा के लुक में दिख रही हैं और वह नागिन 7 की शूटिंग कर रही हैं। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि नागिन 7 में विषाखा आते ही धमाका कर देगी। इतना ही नहीं, इस पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि विषाखा भरनी की मां निकलेगी, जो नागिन अनंता की रक्षक है और उसके इंतकाम में उसका साथ दे रही है। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: करण के घटिया झूठ का होगा पर्दाफाश, तुलसी के पैरों तले खिसकेगी जमीन)priyanka chahar chaudhary in naagin 7 (photo credit)
