Barsatein में कुशाल टंडन का पत्ता काटेंगे Simba Nagpal! शिवांगी जोशी संग पर्दे पर लगाएंगे रोमांस का तड़का

Simba Nagpal To Enter In Shivangi Joshi And Kushal Tandon Barsatein: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के 'बरसातें' की टीआरपी दोगुनी करने के लिए मेकर्स ने प्लान तैयार किया है। दरअसल, सो में जल्द ही सिंबा नागपाल की एंट्री होगी जो शिवांगी जोशी संग शो में रोमांस करते नजर आएंगे।

Simba Nagpal To Enter In Shivangi Joshi And Kushal Tandon Barsatein: सोनी टीवी के धमाकेदार शो 'बरसातें: मौसम प्यार का' में शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) की दमदार केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि शो की टीआरपी रेटिंग में पहले के मुकाबले थोड़ी कमी देखने को मिल रही है, ऐसे में मेकर्स ने 'बरसातें' (Barsatein) में नई एंट्री कराने का फैसला किया है। दरअसल, शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के 'बरसातें: मौसम प्यार का' में जल्द ही सिंबा नागपाल की एंट्री होने वाली है।

End of Feed