Bigg Boss 18 का हिस्सा बनने से TV की इन दो नागिनों ने किया इंकार, सलमान खान के घर में कैद होना नहीं है गवारा

Surbhi Jyoti and Anita Hassanandani rejected bigg boss 18 offer: बिग बॉस 18 की टीम ने बहुचर्चित रियलिटी शो के लिए टीवी की दो जानी-मानी अभिनेत्री जिन्होंने नागिन में हिस्सा लिया था से भी संपर्क किया था। हालांकि, दोनों ने ही ऑफर ठुकरा दिया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Surbhi Jyoti and Anita Hassanandani rejected bigg boss 18 offer: बिग बॉस ओटीटी 3 के खत्म होने के बाद सभी सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 ने इस बार दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं किया है, जिसके बाद फैंस बिग बॉस 18 का पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान की होस्टिंग में बिग बॉस 18 को लेकर आए दिन खबर सामने आती रहती हैं। अब खबर या रही है कि नागिन की 2 अभिनेत्रियों को शो के अप्रोच किया गया था। हालांकि दोनों की अभिनेत्रियों ने बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Surbhi Jyoti and Anita Hassanandani rejected bigg boss 18 offer

बता दें कि नागिन अभिनेत्री सुरभि ज्योति और अनीता नताशा हसनंदानी को बिग बॉस 18 का ऑफर मिला था, लेकिन दोनों ही अभिनेत्रियों से शो को करने से मना कर दिया है। कहा जा रहा है कि शो के निर्माताओं ने उन्हें काफी ऑफर दिए थे, जिसमें सुरभि को 2 करोड़ और अनीता को 1.5 करोड़ रुपए साइनिंग अमाउंट के तौर पर ऑफर किए गए थे। हालांकि दोनों ने इस ऑफर को लेने से मना कर दिया है।

End of Feed