Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता भाभी के फैन्स के लिए बुरी खबर, जर्मनी में हुआ मुनमुन दत्ता का एक्सीडेंट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 21, 2022, 01:52 PM IST

Munmun Dutta meets with a accident in Germany: सीरियल में बबिता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता के फैन्स के लिए अब एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक मुनमुन का एक्सीडेंट हो गया है।

Munmun Dutta Accident: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) बीते 14 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर एक कैरेक्टर ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दर्शक जेठालाल संग बबीता भाभी की शानदार केमिस्ट्री काफी पसंद करते हैं। सीरियल में बबिता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता के फैन्स के लिए अब एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक मुनमुन का एक्सीडेंट हो गया है।

munmun Dutta

munmun Dutta

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता वेकेशन पर गई हुई थीं। लगभग एक सप्ताह पहले एक्ट्रेस मुनमुन ने अपनी यूरोप जर्नी शुरू की थी, लेकिन दुर्भाग्य से अभिनेत्री जर्मनी में एक दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। इसी के साथ टीवी स्टार मुनमुन अब घर लौट रही हैं।

End of Feed