टीवी मसाला

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बापूजी हुए सेट पर घायल, जानिए कैसी है उनकी तबीयत?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 18, 2022, 05:16 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता के फैंस के लिए बुरी खबर है। शो में बापूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट को चोट आई है। आइए जानते हैं अब कैसी है उनकी तबीयत?

Image

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah bapuji (credit pic : instagram)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों को बेहद पसंद है। शो के सभी कैरेक्टर की अपनी फैन फॉलोइंग है। तारक मेहता के फैंस के लिए बुरी खबर है। तारक मेहता में बापूजी का किरदार निभाने वाले चंपक चाचा चोटिल हो गए हैं। चंपक चाचा और जेठालाल की खटी- मिट्ठी नोकझोंक दर्शकों को बेहद पसंद है। कुछ दिनों तक फैंस दोनों को साथ में देखना मिस कर सकते हैं। चंपक चाचा को सेट पर चोट आई जिसके बाद उन्हें डॉक्टर ने पूरी तरह से कुछ दिन के लिए बेड रेस्ट दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार चंपक चाचा उर्फ अमित भट्ट को एक सीन में भागना था, उस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ा और वो गिर गए। डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिनों के लिए पूरी तरह से आराम करने को कहा। इसकी वजह से अमित भट्ट कुछ दिनों तक शूट नहीं कर पाए। तारक मेहता की पूरी टीम उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

अमित भट्ट शो में जेठालाल के पिता का किरदार निभा रहे हैं। उनकी उम्र 35 साल है, लेकिन उन्हें इस किरदार को निभाने से कोई परेशानी नहीं है क्योंकि वो अपने इस कैरेक्टर से बहुत प्यार करते हैं।

शो में जल्द आएंगी नई दयाबने

पिछले 14 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन पर आ रहा है। ये शो साल 2008 में ऑनएयर हुआ था। कुछ समय पहले शो की स्टार कास्ट में भी बदलाव हुआ है। तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ दिया है। उनकी जगह पर सचिन श्रॉफ ये किरदार निभा रहे हैं। शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने साल 2017 में ब्रेक लिया था। इसके बाद से वो शो में वापस नहीं लौटी है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने हाल ही में कहा था कि अगर दिशा वकानी वापस नहीं आती हैं, तो उनकी जगह नए किरदार को लाया जाएगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article