Munawar Faruqui Secret Girlfriend: सीक्रेट गर्लफ्रेंड का हाथ थामे दिखे मुनव्वर फारूकी, इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया रोमांटिक गाना

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 9, 2024, 07:18 PM IST

Munawar Faruqui Secret Girlfriend:बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी की सीक्रेट गर्लफ्रेंड को लेकर एक खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। नव्वर की इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड का हाथ हामें दिख रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Munawar Faruqui Secret Girlfriend: बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 जीतने के बाद मुनव्वर की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ती दिख रही है। सोशल मीडिया पर भी कॉमेडियन अक्सर वायरल होते रहते हैं। मुनव्वर तलाकशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है। मुनव्वर की पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शिल रही है। बिग बॉस 17 में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने आकर उनकी पोल खोल दी थी। आयशा ने मुनव्वर पर एक समय पर दो लड़कियों को डेट करने के आरोप लगाए थे। जिस वजह से मुनव्वर का काफी ट्रोल भी किया जाता है। फिलहाल मुनव्वर किसे डेट कर रहे हैं यह कोई नहीं जानता है।

Munawar Faruqui Secret Girlfriend

Munawar Faruqui Secret Girlfriend

उन्होंने अपना रिलेशन पूरी तरह से प्राइवेट (Munawar Faruqui Girlfriend) रखा हुआ है। मुनव्वर की इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड का हाथ हामें दिख रहे हैं। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed