Munawar Faruqui ने खुद पर अंडे फेंके जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले-'अपने को कौन मारेगा बे'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 12, 2024, 04:03 PM IST

मुनव्वर फारुकी पर हाल ही में कुछ लोगों ने अंडे फेंका था। अंडे फेंकने का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में स्टैंडअप कॉमेडियन काफी भड़क गए थे। अब मुनव्वर ने अपने वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। इसी के साथ मुनव्वर ने बताया कि क्या था पूरा मामला?

Munawar Faruqui Viral Video: स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी पर अंडे फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में कुछ लोग मुनव्वर पर अंडे फेंकते हुए नजर आए थे। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिया था। अब स्टैंड अप कॉमेडियन ने खुद पर अंडे फेंकने वाले वीडियो पर रिएक्शन दिया है। मुनव्वर ने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया था कि आखिर पूरा मामला क्या हुआ था।

लाइव सेशन में मुनव्वर ने बताया कि और दोस्तों किसी ने मुझे अंडा वंडा नहीं मारा। मैं बिल्कुल ठीक हूं। मुनव्वर ने कहा, वहां पर जो दुकानदार थे उनके बीच झगड़ा हो रहा था। तो तुम्हारा भाई थोड़ा भड़क गया था। चाचा-वाचा लोगों को अंडे पड़े थे।

खुद पर अंडे पड़ने वाले वीडियो पर मुनव्वर ने दिया रिएक्शन

उन्होंने आगे कहा, अभी अपने को कौन मारेगा। तो मैं ठीक हूं। अपने को कौन अंडा -वंडा मारेगा। मुनव्वर ने आगे कहा, कॉम्पटीटर लोग जलते हैं अपने से। पर अपने से तो अलग लोग जलते है। वो तो अपना कॉम्पटिशन भी नहीं है।

बिग बॉस 17 जीतने के बाद मुनव्वर ने हिना खान के साथ म्यूजिक वीडियो किया था। म्यूजिक वीडियो में हिना और मुनव्वर के बीच में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, मुनव्वर रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा हो सकते हैं। कॉमेडियन ने अभी तक इस बात को कंफर्म नहीं किया है। मुनव्वर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।

End Article
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर ...

End of Feed